Pages

Tuesday, 25 April 2017

कॉल डिटेल रिकॉर्ड (‌सी डी आर) क्या है :-

कॉल डिटेल रिकॉर्ड (‌सी डी आर) क्या है :-

किसी भी टेलीफोन एक्सचेंज के माध्यम से जब कोई टेलीफोन कॉल या अन्य कोई टेलीफोन ट्रंजेक्शन जैसे एस एम एस या इंटरनेट मैसेज पास होता है अथवा गुजरता है तब जो डाटा रिकॉर्ड तैयार होता है वह कॉल डिटेल रिकॉर्ड (‌सी डी आर) कहलाता है । यह बिजिनेस रिकॉर्ड की श्रेणी मे आता है । इस रिकॉर्ड मे विभिन्न प्रकार की जानकारी जैसे कॉल करने वाले का नम्बर, कॉल प्राप्त करने वाले का नम्बर, कॉल का प्रारम्भ समय, कॉल का अंतिम समय अथवा समय सीमा (कॉल ड्यूरेशन ),कॉल का प्रकार, कॉल प्रारम्भ होने के समय जुडे बी टी एस (बेस टोवर स्टेशन), कॉल समाप्त होने के समय जुडे बी टी एस, सेल ऑय डी की जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी भी शामिल होती है ।
इस प्रकार की मोबाईल सेवा दिये जाने हेतू कम्पनियोँ को भारत सरकार से लॉयसेंस लेना आवश्यक होता है ।  लॉयसेंस की शर्तोँ के अनुसार कम्पनियोँ अथवा मोबाईल सेवा ऑपरेटर को एक साल तक सभी बिजिनेस रिकॉर्ड कम से कम एक साल तक संधारित किया जाना आवश्यक है । इसी के अनुसार कम्पनियोँ अथवा मोबाईल सेवा ऑपरेटर द्वारा कॉल डिटेल रिकॉर्ड (‌सी डी आर) कम से कम एक साल संधारित किया जाता है ।
वर्तमान मे भारतवर्ष में  विभिन्न मोबाईल सेवा ऑपरेटर कार्य कर रहे हैं | जो कि लॉयसेंस की शर्तोँ के अनुसार विभिन्न राज्यों अथवा क्षेत्रों में सेवा प्रदान कर रहे हैं | जैसे एयरटेल, एयरसेल, ऑयडिया, बी एस एन एल, वोडाफोन, रिलॉयंस, टाटा , यूनीनॉर, एम टी एन एल, एम टी एस, लूप , पिंग एवँ अन्य . इन मोबाईल सेवा ऑपरेटर द्वारा उपयोग किये जाने वाले बिजिनेस चिन्ह (लोगो ) चित्र क्र 1 पर दिये गये हैं ।

No comments:

Post a Comment