घटना स्थल से साईबर/इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य की तलाश के लिये प्रक्रिया :-

विवेचक द्वारा घटना स्थल के अनुसार निम्नानुसार कार्यवाही किया जाना चाहिये, यदि घटना स्थल साईबर कैफे हो तो -
- घटना स्थल की पहचान करना एवं घटनास्थल सुरक्षित करना घटना स्थल पहुंचने के पूर्व विवेचक द्वारा टीम के सदस्यों को उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यो/दायित्वों के बारे में स्पष्ट करना चाहिये।
- घटना स्थल पर पहुंचते ही संदेही/ आरोपी को कम्प्युटर आदि से दूर किया जाना चाहिये जिससे वह साईबर/इलेक्ट्रॉनिकसाक्ष्य नष्ट न कर सके।
- यदि घटना स्थल पर कोई इंटरनेट कनेक्शन वाईफाई/इंटरनेट चल रहा हो तो उसे तुरंत बंद करना चाहिये ।
- घटना स्थल में जो वस्तु जिस हालत मंे जहां रखी हो का विवरण तैयार करना
- विवेचक द्वारा घटना स्थल मंे जो वस्तु जिस हालत में जहां रखी हो कि जानकारी के लिये कम्प्युटर एवं सह उपकरणों को नीचे दिये चित्रानुसार लेवल किया जाना चाहिये।
- लेवलिंग के उपरांत घटना स्थल का फोटो लिया जाना चाहिये तथा नक्शा तैयार किया जाना चाहिये। नक्शे में लेवल किये गये साईबर साक्ष्य के बारे में जानकारी होनी चाहिये
- नोट -सर्वप्रथम घटनास्थल को सुरक्षित रखना है तथा अग्रिम कार्यवाही विवेचक की उपस्थिति व निर्देश पर ही करना है।
विवेचक द्वारा घटना स्थल के अनुसार निम्नानुसार कार्यवाही किया जाना चाहिये, यदि घटना स्थल साईबर कैफे हो तो -
- घटना स्थल सुरक्षित करना
- साईबर कैफे में उपलब्ध कम्प्युटर की संख्या की पहचान करना
- साईबर कैफे में इंटरनेट से जुड़े कम्प्युटर की पहचान करना
- साईबर कैफे में नेटवर्क टोपोलाॅजी(क्लाईन्ट सर्बर) की पहचान करना
- यदि कोई सीसीटीवी/वैव कैमरा के फुटेज उपलब्ध हो तो उन्हें प्राप्त करना
- यदि साईबर कैफे आॅनर द्वारा कोई यूजर मैनेजमंेट साॅफ्टवेयर चलाया जा रहा हो तो उसमें संधारित जानकारी प्राप्त करना
- साईबर कैफे के द्वारा इंटरनेट उपयोग करने वाले उपभोक्ताआंे का लाॅग रजिस्टर प्राप्त करना
- साईबर कैफे आॅनर से घटना विशेष के समय यदि कोई हार्ड वेयर मे बदलाव किया गया हो तो इसकी जानकारी प्राप्त करना।
- घटना स्थल सुरक्षित करना
- इंटर नेट कनेक्शन के प्रकार वाईफाई/इंटरनेट की जानकारी प्राप्त करना
- इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करने वाले समस्त कम्प्युटर की जानकारी प्राप्त करना
- कम्प्युटर की लोकेशन तथा उसे उपयोग करने वाले व्यक्तियों की पहचान करना
- रिमुवेवल स्टोरेज डिवाईस जैसे पेन ड्राईव, हार्ड ड्राईव आदि की जानकारी प्राप्त करना
- कम्प्युटर सह उपकरणों जैसे प्रिंटर/ स्कैनर/माॅडेम आदि की जानकारी प्राप्त करना
No comments:
Post a Comment