Pages

Tuesday, 25 April 2017

साईबर/ईलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हो सकते

साईबर/ईलेक्ट्रॉनिक  साक्ष्य निम्न जगह से  प्राप्त हो सकते है जैसे:-

1.    काॅल डिटेल रिकाॅर्ड/कस्टमर एप्लीकेशन फाॅर्म/टावर डम्प
2.    आईपी संबधी जानकारी
3.    ईमेल संबधी जानकारी
4.    बैंक एकाउण्ट संबंधी जानकारी -
5.    एटीएम फुटेज
6.    सीसीटीवी फुटेज
7.    एटीएम कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ डेविट कार्ड का ट्राजेक्शन
8.    विभिन्न प्रकार के सोशल नेटवर्किग साईट में /साईबर स्पेस में उपलब्ध जानकारी
9.    आॅन लाईन पेमेन्ट

अपराधों में साईबर/ईलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य का उपयोग-

किसी भी अपराध में साईबर/ईलेक्ट्रॉनिक की निम्न भूमिका हो सकती है।
1    अपराध के टारगेट अथवा लक्ष्य के रूप में
      उदाहरण- पहचान चुराना/इंटरनेट फ्राॅड/फिसिंग/साईबर आतंकवाद
2    अपराध को कारित करने के हथियार के रूप में
      उदाहरण- साईबर आतंकवाद/पहचान चुराना/क्रेडिट कार्ड फ्राॅड/फर्जी दस्तावेज बनाना/जासूसी
3    साक्ष्यों के भण्डार कोष के रूप में उदाहरण-धोखाधड़ी/ईमेल पत्राचार/स्टाॅकिंग

साईबर/ईलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य किस रूप में एवं कहाॅ प्राप्त हो सकते है-

1    सामान्य प्रचलित रूप में जैसे- कम्प्यूटर, लेपटाॅप, सेलफोन, पेनड्राइवइत्यादि।

2    अप्रत्यक्ष रूप में जैसे- इंटरनल मेमोरी एवं स्मार्ट मीडिया वाले प्रिंटर, डिजीटल वीडियो रिकाॅडर, आंशरिंग मशीन,जी0पी0एस0 रिसीवर,डिजीटल वाॅईस रिकाॅडरइत्यादि।

3    अनाधिकृत प्रवेश को रोकने वाले उपकरणों में जैसे-बायोमेट्रिक डिवाईसेस जैसे आईरिश स्कैनर, फिंगर प्रिंट स्कैनर, एक्सेस कार्ड, डोंगल इत्यादि।

4    छिपे हुऐ रूप में जैसे-पेन, घड़ियाॅ, पाॅकेट नाईफ, खिलोने, के्रडिट कार्डइत्यादि।

No comments:

Post a Comment