Pages

Tuesday, 25 April 2017

मोबाईल कॉल किस प्रकार सम्पन्न होता है ?

मोबाईल कॉल किस प्रकार सम्पन्न होता है ?

कोई भी मोबाईल कॉल अथवा मोबाईल आधारित सेवा किस प्रकार से सम्पन्न होती है , पर कई तकनीकी पह्लू शामिल होते हैँ । सरल शब्दो मे निम्न प्रकार से यह समझाया जा रहा है ।
  1. जब भी कोई मोबाईल ऑन रहता है तब वह आस पास के उपलब्ध बेस टॉवर स्टेशन (बी टी एस ) को स्कैन करता रहता है । जिस बी टी एस से उसे सबसे अधिक सिग्नल मिलते हैँ वह उस बी टी एस से जुडा रहता है ।
  2. उपयोगकर्ता जब कॉल प्रारम्भ करता है तो मोबाईल द्वारा बी टी एस को सिग्नल व जानकारी भेजी जाती है । जानकारी मे स्वयँ का मोबाईल नम्बर, जिसे कॉल किया गया है उसका मोबाईल नम्बर, हैंड्सैट का ऑयडेंटिफिकेशन नम्बर जैसे आई एम ई आई नम्बर अथवा आर एस एन नम्बर आदि भेजा जाता है ।
  3. बी टी एस द्वारा यह जानकारी एम एस सी (मोबाईल स्विचिंग सेंटर ) को भेजी जाती है ।  एम एस सी (मोबाईल स्विचिंग सेंटर ) द्वारा उपयोगकर्ता के मोबाईल नम्बर को डाटाबेस मे तलाश किया जाता है । यदि नम्बर डाटाबेस मे उपलब्ध होता है तो जिस व्यक्ति को कॉल लगाया गया है उसे पी एस टी एन (पब्लिक स्विचिंग टेलीफोन नेटवर्क ) के माध्यम से कनेक्ट कर दिया जाता है  ।
  4. इस दौरान यदि उपयोगकर्ता का मोबाईल गतिमान रहता है तो वह नये निकट्स्थ बी टी एस से जुडता जाता है । इस प्रकार के बी टी एस ट्रांसफर को हैंड ऑफ की कार्यवाही कहा जाता है ।
  5. कॉल  कॉल किस प्रकार सम्पन्न होता है को चित्र क्र 2 के माध्यम से समझा जा सकता है ।