“ कंप्यूटर” से ऐसी कोई इलेक्ट्रॉनिक चुंबकीय, औपटिकल( प्रकाशीय) या अन्य द्रुत डाटा प्रोसेसिंग उपकरण या प्रणाली
अभिप्रेत है जो इलेक्ट्रॉनिक,चुंबकीय (मैग्नेटिक), या प्रकाशीय तरंगो के अभीचालकों द्वारा तर्कसंगत (लौजीकल), अंकगणितीय (एरिथ्मेटिक) और स्मृति सदन(मेमोरी) के रूप में कार्य करता है, और इसके अंतर्गत सभी इनपुट,आउटपुट, प्रोसेसिंग, भंडारण, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर या संचार सुविधाएं
जो किसी कंप्यूटर प्रणाली अथवा कंप्यूटर नेटवर्क में कंप्यूटर से संयोजित अथवा
संबंधित होती है;
समीक्षात्मक टिप्पणी
कंप्यूटर क्या है ?
·
कोई इलेक्ट्रॉनिक चुंबकीय, औपटिकल( प्रकाशीय) या अन्य द्रुत डाटा प्रोसेसिंग उपकरण अर्थात “ कंप्यूटर” एक डाटा प्रोसेसिंग
उपकरण है | जिसकी तकनीक विभिन्न प्रकार की जैसे इलेक्ट्रॉनिक चुंबकीय, औपटिकल( प्रकाशीय) हो सकती है
|
·
डाटा प्रोसेसिंग से आशय डाटा का संकलन एवं विश्लेषण है जिससे कि कोई सूचना / जानकारी निकाली जा सके | अतः कंप्यूटर एक ऐसा
उपकरण है जिसमें विभिन्न प्रकार के डाटा का संकलन व विश्लेषण किया किया जा सकता है एवं
विश्लेषण उपरांत कोई सूचना अथवा जानकारी तैयार की जा
सकती है | इस हेतु उपयोग की जाने वाली किसी भी
तकनीक से डा टा का विश्लेषण अथवा
प्रोसेसिंग द्रुत/बहुत तेज होना चाहिये |
·
जो इलेक्ट्रॉनिक,चुंबकीय (मैग्नेटिक), या प्रकाशीय तरंगो के
अभीचालकों द्वारा कंप्यूटर मैं आंतरिक स्तर पर
डाटा का ट्रांसमिशन इलेक्ट्रॉनिकमैग्नेटिक ( इलेक्ट्रिक वोल्टेज, रेडियो वेव, माइक्रोवेव, इन्फ्रारेड) या
प्रकाशीय तरंगों (ऑप्टिकल केबल में डाटा ट्रांसमिशन) के सिग्नल के माध्यम से
संपन्न होता है |
·
किसी भी कंप्यूटर के आर्किटेक्चर के अनुसार कंप्यूटर द्वारा
मुख्यतः तीन प्रकार के कार्य करता है
·
1 तर्कसंगत (लौजीकल) 2 अंकगणितीय (एरिथ्मेटिक) 3 स्मृति सदन(मेमोरी) | कंप्यूटर के समस्त
कार्य इन तीन प्रकार के कार्यों के विभिन्न संयोजन से पूर्ण हो जाते हैं |
·
इस अधिनियम के अंतर्गत कंप्यूटर की परिभाषा अधिक
व्यापक है इसमें निम्न शामिल है
·
कंप्यूटर के सभी इनपुट जैसे माउस कीबोर्ड स्क्रीन सेंसर माइक कैमरा स्केनर आदि
·
कंप्यूटर के सभी आउटपुट जैसे प्रिंटर, मॉनिटर, स्पीकर, प्रोजेक्टर, प्लॉटर आदि
·
कंप्यूटर की प्रोसेसिंग जैसे cpu मदर बोर्ड ग्राफिक्स कार्ड, साउंड कार्ड
·
कंप्यूटर के भंडारण जैसे रैम रैंडम एक्सेस मेमोरी, हार्ड डिस्क, स्टोरेज एरिया
नेटवर्क, नेटवर्क एरिया स्टोरेज
·
कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर जैसे ms office, adobe, pagemaker आदि
·
कंप्यूटर की संचार सुविधाएं जैसे स्वीच, राउटर, मॉडेम आदि
·
उपरोक्त सभी सुविधाएं कंप्यूटर प्रणाली अथवा कंप्यूटर नेटवर्क में
संयोजित अथवा संबंधित होना आवश्यक है |
सेल फोन भी है :-
सैयद नसीरुद्दीन एवं
अन्य बनाम द स्टेट ऑफ़ आंध्र प्रदेश एवं अन्य के मामले में आंध्र प्रदेश उच्च
न्यायालय का मानना था कि इस अधिनियम की धारा 2 की अवधारणा के अनुसार
कोई भी इलेक्ट्रॉनिक चुंबकीय सैटेलाइट माइक्रोवेव या अन्य संसाधन के जरिए प्राप्त
सूचना के संचरण के लिए प्रयुक्त ऑप्टिकल उपकरणों से अन्य उपकरणों इलेक्ट्रॉनिक
चुंबकीय ऑप्टिकल आवेशों के सदस्यों के द्वारा कार्य करने योग्य है तथा कोई भी
सूचना प्राप्त करने में सक्षम है वह कंप्यूटर है जिसे कंप्यूटर नेटवर्क में
कंप्यूटर प्रणाली के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है माननीय न्यायालय ने अभि
निर्धारित किया की सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम में सभी कंप्यूटर माना गया है और
उसमें भी कई प्रकार के प्रोग्राम डाले जा सकते हैं मोबाइल में हैंडसेट के
प्रोग्रामों को बदल कर नए प्रोग्राम निर्धारित किया कि जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ
छेड़छाड़ की जाती है वैसे ही धारा 65 के अंतर्गत अपराध माना जाएगा प्रोग्राम
को बदल दिया इसलिए उसने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत कार्य अवस्था में
परिवर्तन किया जा सकता है |
No comments:
Post a Comment