Pages

Tuesday, 25 April 2017

सोशल नेट्वर्किंग साइट्स सम्बन्धी अपराधोँ की विवेचना हेतू साक्ष्य सुरक्षित करना



सोशल नेट्वर्किंग साइट्स सम्बन्धी की विवेचना हेतू साक्ष्य सुरक्षित करना
        फ़ेसबुक सम्बन्धी शिकायत प्राप्त होने पर प्राथमिक चुनौती साक्ष्य संकलन कर सुरक्षित करना होता है । साक्ष्य की दृष्टि से शिकायतकर्ता द्वारा उपल्ब्ध कराये गये साक्ष्य, महत्त्वपूर्ण होते है । यदि डिजीटल साक्ष्यो को समय पर सुरक्षित नही किया गया तो इनके नष्ट होने का अन्देशा रहता है।अतः शिकायत प्राप्त होते ही डिजीटल साक्ष्यो को सुरक्षित कर लेना चाहिये । सुरक्षित किये जाने योग्य साक्ष्यो की जानकारी  शिकायतकर्ता की शिकायत के तथ्यो तथा कथनो के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है ।
      फेक फेसबुक प्रोफाईल तैयार करना, फेसबुक प्रोफाईल हैक करना, फेसबुक पर आपत्तिजनक पेज तैयार करना आदि मे साक्ष्य इंटरनेट पर उपलब्ध होते है जिन्हे सुरक्षित किया जाना आवश्यक है अन्यथा समय बीतने के साथ आरोपियो द्वारा इनमे बदलाव अथवा नष्ट किये जाने की सम्भावना बढ जाती है । इस प्रकार के डाटा को सुरक्षित किये जाने हेतू screen capture कर सकने वाले software “wink Software” का उपयोग किया जा सकता है । अतः फ़ेसबुक सम्बन्धी शिकायत प्राप्त होने पर आवेदक से पूछ्ताछ उपरांत, उनके समक्ष साक्ष्य संकलित किया जाना चाहिये ।
कार्यवाही हेतू निम्न की आवश्यकता होगी
 एक कम्प्युटर जिसमे इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध हो ।
·         wink Software  यह इंटरनेट से डॉउंनलोड किया जा सकता है । wink Software  के माध्यम से जो डाटा कम्प्यूटर की स्क्रीन पर इंटरनेट ब्रॉउस करने के वक्त दिखाई देता है, के स्क्रीन शॉट्स के माध्यम से फिल्म तैयार की जा सकती है ।
·         वेबसाईट www.facebook.com  मे एक एकाउंट
·         किसी भी कम्प्युटर फाईल की हैश वैल्यू प्राप्त किये जाने हेतू सॉफ्ट्वेयर जैसे ftk imager
·         कम्प्युटर मे wink Software  तथा ftk imager इंस्टोल कर लेवे ।
·         साक्ष्यो की फिल्म रिकॉर्ड किये जाने हेतू सीडी/डी व्ही डी
·         परमानेंट मार्कर सीडी/डी व्ही डी पर हस्ताक्षर हेतू ।
उपरोक्त उपलब्ध होने की स्थिति मे निम्नानुसार कार्यवाही की जाना चाहिये ।
·         एक कम्प्युटर जिसमे इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध हो तथा wink Software  तथा ftk imager इंस्टोल किया गया हो लेवे तथा wink Software  रिकॉर्डिंग प्रारंभ करे । (यदि wink Software मे कार्य न किया हो तो पहले अभ्यास कर लेवे )
·         ब्रॉउसर के माध्यम से वेबसाइट www.facebook.com खोले । पूर्व उपलब्ध फेसबुक एकॉउंट से लॉगिन करे ।
·         शिकायत मे उपलब्ध फेसबुक यूनिक आई डी टाईप करे यदि आवश्यकता हो तो सम्बन्धित प्रोफाईल सर्च करे ।
·         अपराध से सम्बन्धित फेसबुक प्रोफाईल , पेज , एवँ अन्य साक्ष्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण वेब पेज को विजिट करे ।
·         कार्यवाही पूर्ण होने उपरांत wink Software की रिकॉर्डिंग बन्द करे । रिकॉर्डिंग बन्द होने के बाद प्रोजेक्ट सेव करे व फिल्म तैयार करे ।
··         FTK Imager software से तैयार फिल्म की हैश वैल्यू तैयार कर ले ।
·7 फिल्म तथा फिल्म की हैश वैल्यू को सी डी / डी व्ही डी मे रिकॉर्ड करे ।   
·         सी डी / डी व्ही डी पर शिकायतकर्ता, गवाहों और अनुसन्धांकर्ता द्वारा हस्ताक्षर किये  जावे ।

No comments:

Post a Comment